केरल : मलप्पुरम में चार दुकानों में भीषण आग लगी

Ads

केरल : मलप्पुरम में चार दुकानों में भीषण आग लगी

  •  
  • Publish Date - May 7, 2023 / 02:41 PM IST,
    Updated On - May 7, 2023 / 02:41 PM IST

मलप्पुरम, सात मई (भाषा) केरल के मलप्पुरम में रविवार सुबह एक इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम चार दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे हुई जिसमें टायर, पेंट, वाहन से जुड़े सामान और अतिरिक्त कल-पुर्जे की एक-एक दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं।

पुलिस ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि आग लगने से लगभग चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।”

शिकायत के अनुसार, आग एक दुकान के पिछले हिस्से में लगी जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर रखा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। इस घटना से आसपास की कुछ इमारतों को भी मामूली नुकसान पहुंचा है।

भाषा साजन संतोष

संतोष