तिरुवनंतपुरम, 31 अगस्त (भाषा) केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने रविवार को मीडिया में आईं इन खबरों को खारिज कर दिया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को राज्य सरकार के आधिकारिक ओणम समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया।
अर्लेकर ने यहा पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के सप्ताह भर चलने वाले ओणम समारोह के समापन दिवस पर शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए राज्यपाल को आमंत्रित करना एक परंपरा रही है।
मंत्री ने बताया कि इसी क्रम में, पर्यटन निदेशक शिखा सुरेंद्रन ने राज्यपाल के सचिव को एक पत्र भेजकर कहा है कि वह आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम में आमंत्रित करने के सिलसिले में एक प्रतिनिधिमंडल से राज्यपाल की मुलाकात के लिए समय दें।
उन्होंने बताया कि अर्लेकर को आमंत्रित करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मंत्री, विधायक और पर्यटन अधिकारी शामिल हैं।
शिवनकुट्टी ने कहा, “राज्यपाल कार्यालय ने एक व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से जवाब दिया है, जिसमें दो सितंबर को शाम पांच बजे मुलाकात की अनुमति दी गई है।”
भाषा जोहेब रंजन
रंजन