Kerala Oath Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले तय हुई केरल की कैबिनेट, सीएम वीडी सतीशन के साथ ये मंत्री संभालेंगे पद, जानें किन दिग्गजों को मिली जगह?

Ads

Kerala Oath Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले तय हुई केरल की कैबिनेट, सीएम वीडी सतीशन के साथ ये मंत्री संभालेंगे पद, जानें किन दिग्गजों को मिली जगह?

  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 10:17 PM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 10:30 PM IST

Kerala Oath Ceremony/Image Credit: Social Media X

HIGHLIGHTS
  • वीडी सतीशन ने केरल कैबिनेट मंत्रियों के नामों का ऐलान किया
  • रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और सन्नी जोसेफ को मिली जगह
  • UDF ने 140 में से 102 सीटें जीतकर बनाई सरकार

Kerala Oath Ceremony: केरल विधानसभा 2026 चुनाव में शानदार जीत के बाद यूडीएफ के मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (CM V.D. Satheesan) ने रविवार को कैबिनेट मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है। ये सभी मंत्री कल यानि सोमवार को सीएम सतीशन के साथ ही पद एवं गोपनीयता की शपथ (Kerala Oath Ceremony) लेंगे। नए मंत्रिमंडल में रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सन्नी जोसेफ शामिल हैं।

पार्टी ने इन्हें बनाया स्पीकर

सीनियर विधायक तिरुवनचूर राधाकृष्णन को केरल विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। वहीं शानिमोल उस्मान डिप्टी स्पीकर के रूप में कार्य करेंगे। साथ ही IUML से 5 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी।

विभागों के बंटवारे को लेकर हो क्या कहा?

घोषणा के बाद सतीशन (Kerala Oath Ceremony) ने कहा है कि कैबिनेट की सूची गठबंधन के नेताओं के साथ चर्चा करने और सामाजिक अथवा क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। विभागों के बंटवारे को लेकर सतीशन ने कहा है कि गठबंधन सहयोगियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। मंत्रियों की आधिकारिक सूची अब राज्यपाल को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही औपचारिक मंजूरी मिलने पर इसे सरकारी गजट के माध्यम से अधिसूचित किया जाएगा।

आपको बता दें केरल में विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के यूडीएफ ने 140 सीटों में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले 10 साल से सत्ता पर काबिज एलडीएफ को सिर्फ 35 सीटें ही मिली हैं। वही बीजेपी ने 3 सीटें जीती हैं।

 

ये भी पढ़ें

केरल के नए मुख्यमंत्री कौन बने हैं?

वीडी सतीशन को केरल का नया मुख्यमंत्री चुना गया है।

नई कैबिनेट में किन नेताओं को शामिल किया गया है?

रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन और सन्नी जोसेफ समेत कई वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

केरल विधानसभा का स्पीकर किसे बनाया गया है?

तिरुवनचूर राधाकृष्णन को केरल विधानसभा का स्पीकर चुना गया है।

केरल चुनाव 2026 में UDF को कितनी सीटें मिलीं?

UDF गठबंधन ने 140 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की है।

LDF और बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहा?

LDF को 35 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की।