कोच्चि, 24 फरवरी (भाषा) पुलिस ने 63 वर्षीय व्यक्ति को एक महिला की हत्या करने और उसके शव को विट्टिला में एक अप्रयुक्त रेलवे पटरी पर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान पोन्नुरुन्नी निवासी शाजी के रूप में हुई है जोकि उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त अधिकारी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सुधा बेबी (45) के रूप में हुई है, जो पड़ोसी कोट्टायम जिले के चिंगावनम की निवासी थी।
उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि महिला की हत्या की गई थी।
पुलिस के अनुसार, शव के पास मिले एक मोबाइल फोन से मिली जानकारी और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने जांच शुरू करने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ले कहा कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच हुए विवाद के कारण हत्या की घटना हुई।
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
भाषा नेत्रपाल पवनेश
पवनेश