रूस और यूक्रेन के बीच बिना शर्त युद्धविराम संबंधी मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से भारत ने बनाई दूरी

Ads

रूस और यूक्रेन के बीच बिना शर्त युद्धविराम संबंधी मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से भारत ने बनाई दूरी

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 12:51 AM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 12:51 AM IST

संयुक्त राष्ट्र, 24 फरवरी (भाषा) भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बनाई, जिसमें रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान किया गया था।

रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के चार वर्ष पूरे होने पर पेश मसौदा प्रस्ताव ‘यूक्रेन में स्थायी शांति के लिए समर्थन’, के पक्ष में 107 देशों ने मतदान किया, 12 ने विरोध किया और 51 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

यूक्रेन द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बनाने वाले 51 सदस्य देशों में भारत भी शामिल था।

इस प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की मांग दोहराई गई।

प्रस्ताव में युद्धबंदियों के पूर्ण आदान-प्रदान, गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिये गए सभी व्यक्तियों की रिहाई और जबरन स्थानांतरित या निर्वासित किए गए सभी नजरबंदियों और नागरिकों की वापसी की मांग को भी दोहराया गया। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

प्रस्ताव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर और क्षेत्रीय जलक्षेत्रों तक यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश