केरल साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा, ”मीशा” को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास चुना गया

Ads

केरल साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा, ''मीशा'' को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास चुना गया

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 07:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 15 फरवरी (भाषा) केरल साहित्य अकादमी ने सोमवार को वर्ष 2019 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की और एस हरीश के ”मीशा” (मूंछ)को सर्वश्रेष्ठ उपन्यास चुना गया।

वहीं, पी रमन की रचना को सर्वश्रेष्ठ कविता की श्रेणी में चुना गया जबकि विनोइ थॉमस की ”रामाची” ने सर्वश्रेष्ठ लघु कथा की श्रेणी में स्थान पाया।

अकादमी ने लेखक पी वलसला और एनवीपी उन्नीथरि को फेलोशिप देने की घोषणा भी की।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत