केरल में पेड़ की शाखा बाइक सवारों पर गिरी, छात्रा की मौत

Ads

केरल में पेड़ की शाखा बाइक सवारों पर गिरी, छात्रा की मौत

  •  
  • Publish Date - December 15, 2024 / 03:36 PM IST,
    Updated On - December 15, 2024 / 03:36 PM IST

कोच्चि, 15 दिसंबर (भाषा) केरल में कोतमंगलम के पास शनिवार को ताड़ के एक विशाल पेड़ की शाखा मोटरसाइकिल पर गिरने से उसपर सवार इंजीनियरिंग की एक छात्रा की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि त्रिशूर की निवासी एन मैरी सी वी (21) अपने कॉलेज के साथी अल्ताफ अबूबकर (21) की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थीं और शाम करीब छह बजे नागरामपारा वन कार्यालय के पास चेम्बनकुझी में पेड़ की एक शाखा उनके ऊपर गिर गई। यह शाखा, हाथी द्वारा उखाड़े गए एक पेड़ की थी।

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय वन अधिकारियों ने दोनों को कोतमंगलम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

वन अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में अक्सर जंगली हाथियों का आक्रमण होता रहता है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत