तिरुवनंतपुरम, 10 जून (भाषा) केरल सरकार ने जंगली हाथियों के हमले रोकने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए 500 सदस्यीय ‘स्पेशल रिजर्व फोर्स’ गठित करने का बुधवार को फैसला किया।
वन मंत्री शिबू बेबी जॉन ने यह घोषणा ऐसे समय में की जब जंगलों से सटे गांवों में हाथियों की घुसपैठ से लोगों के जान-माल को खतरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले दो हफ्तों में राज्य में जंगली हाथियों के हमलों में कम से कम छह लोगों की जान जा चुकी है।
मंत्री के अनुसार, इस फोर्स में पांच-पांच सदस्यों की 100 इकाइयां होंगी, जिन्हें उन संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा जहां जंगली हाथियों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है।
‘स्पेशल रिजर्व फोर्स’ में वन्यजीव आवासों से परिचित आदिवासी समुदाय के सदस्य, सेवानिवृत्त वन विभाग के विशेषज्ञ, अनुभवी स्थानीय निवासी और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोग शामिल होंगे। इकाइयों को पूरे राज्य में तैनात किया जाएगा।
भाषा
खारी नरेश
नरेश