Kerala Viral Video | Photo Credit: IBC24
कोझिकोड: आम तौर पर सार्वजनिक जगहों पर कई प्रकार के गलत काम होते हैं, जैसे की नियमों की खुलेआम या किसी के साथ छेड़छाड़, हम ये समझकर इग्नोर कर देते हैं कि ‘हमें इससे क्या मतलब’। लेकिन कई बार आपने ये भी देखा ही होगा कि लोग गलत के खिलाफ खड़े हो जाते हैं और गलत करने वालों को सबक सिखाते हैं। ऐसा ही एक मामला केरल के कोझिकोड जिले से सामने आया है। जहां एक महिला ने एक स्कूट चालक को सबक सिखाया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Kerala Viral Video) हो रहा है।
Viral Video Today दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला और एक स्कूटी चालक नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला अकेले ही फुटपाथ पर स्कूटी चलाने वाले शख्स के आगे मजबूती से खड़ी हुई है। महिला पैदल चलने वालों के लैन पर गुजरने ही नहीं दे रही है। इस दौरान वाहन चालक ने चलाकी से चुपचाप गुजरने की कोशिश तो की, लेकिन महिला टस से मस नहीं होती। अपना मोबाइल फोन निकालकर घटना को रिकॉर्ड करना शुरू करती है, तो राइडर आखिरकार हार मान लेता है और मेन रोड पर वापस आ जाता है।
वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला ने जो किया सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि ‘केरल की जनता हमेशा ऐसे उदाहरण पेश करती ही रहती है। एक जागरूक नागरिक को ऐसे ही पेश आना चाहिए।’