मलप्पुरम(केरल), 27 सितंबर (भाषा) यहां वंडूर के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वंडूर के पास एक पेड़ से वाहन के टकरा जाने से उसमें सवार महिला की मौत हो गई और उसके परिवार के अन्य लोग घायल हो गए जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि परिवार अपने घर पहुंचने ही वाला था कि लगभग मध्यरात्रि के समय यह हादसा हुआ।
पुलिस ने संदेह जताते हुए कहा कि चालक के नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।
वंडूर के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि परिवार मैसुरु से लौट रहा था जहां वे एक बच्चे को कॉलेज में दाखिला दिलाने के संबंध में गए थे।
भाषा प्रचेता प्रचेता संतोष
संतोष