महंगाई के मुद्दे पर खरगे का आरोप : प्रधानमंत्री में दूरदर्शिता की कमी

Ads

महंगाई के मुद्दे पर खरगे का आरोप : प्रधानमंत्री में दूरदर्शिता की कमी

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 01:50 PM IST

नयी दिल्ली/बेंगलुरु, 18 मई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में दूरदर्शिता का अभाव है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि हालिया विधानसभा चुनावों से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती तो भाजपा को इसका नुकसान होता।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अगर प्रधानमंत्री मोदी चुनाव से पहले पेट्रोल-डीजल समेत बाक़ी चीजों की कीमतें बढ़ा देते तो उन्हें बड़ा नुकसान होता। मोदी सरकार ने चुनाव तक सभी बातों को देश से छिपाकर रखा, लेकिन जब चुनाव ख़त्म हो गए तो सभी चीजों की क़ीमतें बढ़ गईं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रधानमंत्री मोदी में दूरदर्शिता में कमी है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे को उठाएंगे, क्योंकि भाजपा सरकार की वजह से लगातार महंगाई बढ़ रही है। देश के गरीबों को वह जरूरी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं, जिनके वे हकदार हैं।’’

भाषा हक

हक मनीषा

मनीषा