खरगे ने भाकपा महासचिव से बात की, तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन के लिए कहा

Ads

खरगे ने भाकपा महासचिव से बात की, तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन के लिए कहा

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 03:21 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 03:21 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी राजा से आग्रह किया कि वाम दल तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के नेतृत्व में ‘धर्मनिरपेक्ष सरकार’ बनाने में सहयोग करें।

सूत्रों ने बताया कि खरगे ने बृहस्पतिवार को राजा से फोन पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि भाकपा को जल्द फैसला लेना चाहिए ताकि भाजपा को पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने का मौका न मिले।

सूत्रों के अनुसार, भाकपा का कहना है कि वह द्रमुक सहित अपने स्थानीय सहयोगियों से परामर्श करेगी और जल्द ही इस पर निर्णय लेगी।

तमिलनाडु में 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 108 सीट जीतीं। टीवीके विधानसभा में बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पहले ही टीवीके को समर्थन दे चुकी है, जिसके पास पांच विधायक हैं।

विधानसभा चुनाव में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को 59, अन्ना द्रमुक को 47, कांग्रेस को पांच, पीएमके को चार, आईयूएमएल को दो, भाकपा को दो, माकपा को दो और वीसीके को दो सीटें मिलीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), डीएमडीके और एएमएमके को एक-एक सीट मिली।

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश

ताजा खबर