पुडुचेरी में नये साल के जश्न की अनुमति पर बेदी को आपत्ति, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप नहीं करने को कहा

Ads

पुडुचेरी में नये साल के जश्न की अनुमति पर बेदी को आपत्ति, मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप नहीं करने को कहा

  •  
  • Publish Date - December 23, 2020 / 01:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

पुडुचेरी, 23 दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने अगले सप्ताह केंद्रशासित प्रदेश में नव वर्ष समारोहों की अनुमति देने के कांग्रेस सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई है और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से समारोहों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

ये भी पढ़ेंः अन्नाद्रमुक ने द्रमुक प्रमुख स्टालिन के बेटे उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

नारायणसामी को लिखे पत्र में बेदी ने कहा कि पड़ोसी तमिलनाडु राज्य ने सार्वजनिक स्थानों पर नये साल के उत्सवों पर रोक लगा दी है, ऐसे में केंद्रशासित प्रदेश में वहां से लोग आएंगे और महामारी को रोकने के लिए किए गए अच्छे प्रयासों पर असर पड़ सकता है।

जवाब में नारायणसामी ने कहा कि पुडुचेरी एक पर्यटन राज्य है जहां बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका उद्योगों पर निर्भर है और इस तरह उत्सवों के आयोजन पर पाबंदी से सेवा क्षेत्र और अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।

ये भी पढ़ेंःकोविड-19 महामारी के दौरान भी नहीं थमा न्याय का पहिया

उन्होंने पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी पर केंद्रशासित प्रदेश के दैनिक कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए उनसे ऐसा नहीं करने का आग्रह किया।