Kirti Azad on Team India: ‘टीम इंडिया को शर्म आनी चाहिए’, आखिर कप्तान सूर्यकुमार यादव और जय शाह पर क्यों भड़के TMC सांसद? जानिए क्या है पूरा मामला

Ads

Kirti Azad on Team India: 'टीम इंडिया को शर्म आनी चाहिए', आखिर कप्तान सूर्यकुमार यादव और जय शाह पर क्यों भड़के TMC सांसद? जानिए क्या है पूरा मामला

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 12:27 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 12:28 PM IST

Kirti Azad on Team India | Photo Credit: IBC24 Customize

HIGHLIGHTS
  • भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता
  • ट्रॉफी को जीत के बाद अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में ले जाकर पूजा की गई
  • कीर्ति आजाद ने इस पर विवादित पोस्ट कर टीम इंडिया और जय शाह पर तंज कसा

नई दिल्ली: Kirti Azad on Team India आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। जिसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है। भारतीय टीम ने ये रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। खिताब जितने के बाद जीत के बाद रविवार देर रात आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी को अहमदाबाद के हनुमान मंदिर ले गए, ​जहां पूजा-अर्चना की। जिसको लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीएमसी के मौजूदा सांसद कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट पर टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और आईसीसी के मौजूदा चीफ जय शाह पर तंज कसा है।

कीर्ति आजाद का विवादित पोस्ट

Kirti Azad on Team India कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘शर्म करो टीम इंडिया, जब हमने साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था, तब हमारी टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के लोग थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि भारत-हिंदुस्तान लाए थे। अभी भारतीय क्रिकेट टीम की ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं?

सूर्यकुमार यादव पर कीर्ति आजाद ने कसा तंज

कीर्ति आजाद ने अपने पोस्ट में सूर्यकुमार यादव और जय शाह पर तंज कसते हुए लिखा, ‘ये टीम भारत का प्रतिनिधित्व करती है, सूर्यकुमार यादव या जय शाह के परिवार का नहीं। सिराज कभी ट्रॉफी को मस्जिद में नहीं ले गए। संजू कभी इसे चर्च में नहीं ले गए। संजू ने इसमें अहम भूमिका निभाई और वे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। ये ट्रॉफी हर धर्म के 1.4 अरब भारतीयों की है। किसी एक धर्म की जीत का जश्न मनाने की जगह नहीं।’

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत ने कितनी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है?

भारत ने अब तक तीन बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

2026 टी20 वर्ल्ड कप का कप्तान कौन था?

सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के कप्तान थे।

ट्रॉफी को कहां ले जाया गया?

अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए ले जाया गया।