गांव से शहर तक फैलेगा किसान आंदोलन, अगर कृषि कानून को खत्म नहीं किया गयाः राहुल गांधी

Ads

गांव से शहर तक फैलेगा किसान आंदोलन, अगर कृषि कानून को खत्म नहीं किया गयाः राहुल गांधी

  •  
  • Publish Date - January 29, 2021 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले समय में किसान आंदोलन गांवों से शहरों तक फैल जाएगा और इसका समाधान यही है कि सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेना चाहिए।

Read More: …और कितनी वारदात…क्या मध्यप्रदेश में महफूज नहीं है महिलाएं?

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘यह समझना जरूरी है कि ये तीनों कानून क्या हैं। पहले कानून से मंडिया खत्म हो जाएंगी। दूसरे कानून से बड़े कारोबारी अनाज की जमाखोरी कर लेंगे। तीसरे कानून से एमएसपी खत्म हो जाएगी ।’

Read More: गुजरात दौरे के पहले दिन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली संगठन पदाधिकारियों की बैठक, निकाय चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को धमकाने और डराने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने कहा, ‘ सरकार मध्य वर्ग को आने वाले समय में झटका देने जा रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएगी ।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह आंदोलन खत्म नहीं होने वाला और आने वाले समय में यह गांवों से शहरों तक फैल जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ हम समाधान चाहते हैं। समाधान यही है कि कानूनों को वापस लिया जाए। ‘

Read More: मंदिर…चंदा…चिट्ठी…हे राम! मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने को लेकर श्रीराम के ननिहाल में छिड़ी सियासी जंग