Jammu Kashmir Terrorist Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन,ऑपरेशन त्राशी-1 में जैश का टॉप कमांडर सैफुल्लाह ढेर

Ads

New Delhi : Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन त्राशी-1' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर सैफुल्लाह समेत दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 06:06 PM IST

Jammu Kashmir Terrorist Encounter / Image Source : ANI

HIGHLIGHTS
  • Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो आतंकी ढेर।
  • मारे गए आतंकियों में Jaish-e-Mohammed का टॉप कमांडर सैफुल्लाह शामिल।
  • मुठभेड़ स्थल से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद।

नई दिल्ली : Jammu Kashmir Terrorist Encounter जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिशों पर कड़ा प्रहार करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। रविवार को सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ में जैश-ए-मोहम्मद का कुख्यात कमांडर सैफुल्लाह मारा गया। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में हुई, जहाँ सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा था, लेकिन गोलीबारी शुरू होने के बाद जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

मारे गए आतंकवादी में टॉप कमांडर सैफुल्लाह शामिल

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को किश्तवाड़ के जंगलों में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ लॉन्च किया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों दोनों आतंकियों को मार गिराया और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं।
मारे गए आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल है, जो इलाके में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मुठभेड़ स्थल की तलाशी के दौरान आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ है।सैफुल्लाह का मारा जाना घाटी में सक्रिय आतंकी संगठनों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं और आतंकी छिपे न हों।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

यह मुठभेड़ कहाँ हुई?

यह मुठभेड़ Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में हुई।

ऑपरेशन का नाम क्या था?

सुरक्षाबलों ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ नाम दिया था।

मुठभेड़ में क्या बरामद हुआ?

मुठभेड़ के बाद आतंकियों के पास से दो AK-47 राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।