तिरुवनंतपुरम, 13 जून (भाषा) केरल के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने शनिवार को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निपाह से संबंधित आवश्यक दवाओं की कमी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केवल एक ‘एंटी-वायरल’ दवा की आपूर्ति होनी बाकी है।
मुरलीधरन ने यहां पत्रकारों से कहा कि चेन्नई में उपलब्ध एंटी-वायरल दवाओं के इस्तेमाल की अवधि खत्म हो गई थी, इसलिए ये दवाएं दिल्ली से मंगवाई जा रही हैं और शाम तक अस्पताल पहुंच जाएगी।
उन्होंने कहा, ‘बाकी सभी दवाएं उपलब्ध हैं। निपाह का संक्रमण फैला नहीं है। अब तक किए गए सभी अन्य परीक्षणों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। संक्रमित एकमात्र मरीज अब भी वेंटिलेटर पर है।’
उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन द्वारा एक दिन पहले लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। विजयन ने कहा था कि निपाह मरीज गंभीर अवस्था में वेंटिलेटर पर है, ऐसे समय में आवश्यक दवा की कमी हो गई है।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश