जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भरतपुर के राजकीय जनाना चिकित्सालय में तैनात रक्त भंडारण इकाई के प्रयोगशाला तकनीशियन को 25,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की पहचान प्रयोगशाला तकनीशियन (प्लेसमेंट कार्मिक) राम कुवार के तौर पर हुई है और उसे ब्यूरो की करौली इकाई ने पकड़ा है।
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उससे जनाना चिकित्सालय भरतपुर में संविदा पर ट्रॉली खींचने वाले वार्ड वॉय के पद पर नियुक्ति देने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
उनके मुताबिक, इस पर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और अस्पताल के रक्त भंडारण इकाई के प्रयोगशाला तकनीशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) राम कुवार को परिवादी से 25 हजार कि रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।
भाषा बाकोलिया नोमान
नोमान