जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जमीन धंसने से राजमार्ग प्रभावित, सात दुकानें क्षतिग्रस्त

Ads

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में जमीन धंसने से राजमार्ग प्रभावित, सात दुकानें क्षतिग्रस्त

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 02:59 PM IST

जम्मू, 20 जुलाई (भाषा) जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण हुए भू-धंसाव से सोमवार को उधमपुर जिले में सात दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण उधमपुर के ऊपरी किथेर-नारसू क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भू-धंसाव की घटना हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक रेस्तरां सहित सात दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त ढांचों से मलबा हटाया।

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगभग चार एकड़ क्षेत्र में जमीन में दरारें पड़ गई हैं, जिससे आसपास मौजूद अन्य ढांचों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत