जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर में लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - March 6, 2022 / 10:17 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

श्रीनगर, छह मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों ने रविवार को लश्कर ए तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी को शुहमा नागबल के पास एक नाके पर देखा गया था। उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किये गए आतंकी की पहचान अल्ताफ वानी के रूप में की गई है जो कि शोपियां के कीगाम का निवासी है।

प्रवक्ता ने कहा कि लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी के पास से ठोस साक्ष्य बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा यश नरेश

नरेश