दिवाली के दिन सभी गलियारों में आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे शुरू होगी

Ads

दिवाली के दिन सभी गलियारों में आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा रात 10 बजे शुरू होगी

  •  
  • Publish Date - October 21, 2022 / 07:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) के सभी गलियारों पर अंतिम मेट्रो ट्रेन सेवा दीपावली के दिन टर्मिनल स्टेशनों से रात 10 बजे शुरू होगी। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

नियमित दिनों में इसके लिए नियमित समय रात 11 बजे है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा, ‘‘दिवाली त्योहार के कारण, 24 अक्टूबर (सोमवार) को आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा सभी मेट्रो लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से 10 (2200) बजे शुरू होगी।’’

दिवाली के दिन बाकी समय मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य दिनों की तरह सभी लाइन पर नियमित समय से चलेंगी।

भाशा अमित मनीषा

मनीषा