दिल्ली में रूप नगर के एक मकान में घुसा तेंदुआ, पांच लोग घायल

Ads

दिल्ली में रूप नगर के एक मकान में घुसा तेंदुआ, पांच लोग घायल

  •  
  • Publish Date - April 1, 2024 / 09:37 AM IST,
    Updated On - April 1, 2024 / 09:37 AM IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) दिल्ली के रूप नगर इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया और उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर घटना की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां दिल्ली में वजीराबाद के जगतपुर गांव भेजी गईं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों की मदद से अधिकारी तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में सफल रहे। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

भाषा सिम्मी नोमान

नोमान