महराजगंज के सोहगी बरवा वन्यजीव अभ्यारण्य में तेंदुआ मृत मिला, जांच शुरू

Ads

महराजगंज के सोहगी बरवा वन्यजीव अभ्यारण्य में तेंदुआ मृत मिला, जांच शुरू

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 10:36 AM IST

महराजगंज (उप्र), 15 मई (भाषा) महराजगंज जिले के सोहगी बरवा वन्यजीव अभ्यारण्य के निचलौल रेंज में मक्के के खेत में एक तेंदुआ मृत मिला। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निचलौल वन रेंज अधिकारी सुनील राव ने बताया कि रामचंद्रपाही गांव में बृहस्पतिवार शाम एक मक्के के खेत में एक तेंदुआ मृत मिला।

उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

राव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार मृत तेंदुए का निपटान किया जाएगा।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी