तेलंगाना में आठ महीने बाद कोविड-19 के सौ से कम नए मामले

Ads

तेलंगाना में आठ महीने बाद कोविड-19 के सौ से कम नए मामले

  •  
  • Publish Date - February 15, 2021 / 06:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

हैदराबाद, 15 फरवरी (भाषा) तेलंगाना में आठ महीने बाद कोविड-19 के सौ से कम नए मामले सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने यहां एक बुलेटिन में बताया कि कोविड-19 के 99 नए मामले सामने आए हैं, जिससे शनिवार रात आठ बजे तक कुल संक्रमितों की संख्या 2,96,673 हो गई । पिछले साल दो जून को राज्य में 100 से कम नए मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक 2,93,379 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 1,676 मरीजों का इलाज रहा है।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण की वजह से राज्य में अब तक 1,618 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि मृत्यु दर 0.54 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 98.88 फीसदी है।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप