दिल्ली में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा

Ads

दिल्ली में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिरा

  •  
  • Publish Date - April 30, 2023 / 08:25 PM IST,
    Updated On - April 30, 2023 / 08:25 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी की सफदरजंग वेधशाला में 0.3 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि पालम और लोधी रोड में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच हल्की बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 71 से 56 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग कार्यालय ने दिल्ली में सोमवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान लगाया है, साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

भाषा रवि कांत संतोष

संतोष