राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की बारिश
राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की बारिश
जयपुर, एक फरवरी (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई और बृहस्पतिवार को सुबह तक सबसे अधिक 10 मिलीमीटर बारिश राजगढ़ में दर्ज की गई।
मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है। राजगढ़ में 10 मिलीमीटर, सरदारशहर में छह मिमी., फतेहपुर में छह मिमी., नीमकाथाना में पांच मिमी., कोटकासिम में पांच मिमी., सीकर में चार मिमी. और खैरथल में तीन मिमी. बारिश हुई।
वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। इस दौरान अलवर में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र के अनुसार, 3-4 फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
भाषा पृथ्वी
मनीषा
मनीषा

Facebook


