राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

Ads

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

  •  
  • Publish Date - March 15, 2026 / 11:34 AM IST,
    Updated On - March 15, 2026 / 11:34 AM IST

(तस्वीरों सहित)

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कुछ हिस्सों के साथ ही रफी मार्ग, पार्लियामेंट स्ट्रीट, चिराग दिल्ली, मान सिंह रोड, पटपड़गंज और पीरगढ़ी जैसे इलाकों में सुबह के समय बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सुबह साढ़े आठ बजे तक पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की।

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान के 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दिन के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी करते हुए हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 190 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मिध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर देवेंद्र

देवेंद्र