राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश

राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश

राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश
Modified Date: March 26, 2026 / 01:52 pm IST
Published Date: March 26, 2026 1:52 pm IST

जयपुर, 26 मार्च (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के बीकानेर संभाग में हल्की बारिश हुई है वहीं बृहस्पतिवार को भी कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य के बीकनेर संभाग में तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की वर्षा हुई। बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यत शुष्क रहा।

इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान अंता में 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौमस केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 26-27 मार्च को सीमावर्ती क्षेत्रों व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान है।

वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 28-30 मार्च को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होगा जिससे तेज आंधी व बारिश आ सकती है।

इसी तरह 28 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। जबकि इस विक्षोभ का सबसे अधिक असर 29-30 मार्च को रहेगा और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में