दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

Ads

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - July 11, 2021 / 06:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 71 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा गोला शोभना

शोभना