दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना: आईएमडी

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना: आईएमडी

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना: आईएमडी
Modified Date: June 16, 2023 / 10:59 am IST
Published Date: June 16, 2023 10:59 am IST

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की बारिश का अनुमान है जिससे दिल्लीवासियों को भीषण और झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक, शहर में सामान्यत बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 फीसदी दर्ज की गई।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 128 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा साजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में