दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार : आईएमडी

Ads

दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार : आईएमडी

  •  
  • Publish Date - August 12, 2024 / 11:54 AM IST,
    Updated On - August 12, 2024 / 11:54 AM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

आईएमडी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 53 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा