दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

Ads

दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

  •  
  • Publish Date - August 9, 2021 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, नौ अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

आईएमडी की सफदरजंग वेधशाला में बीते 24 घंटे में 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं आयानगर वेधशाला में 27 मिलीमीटर और रिज वेधशाला में 30 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।

सुबह आठ बजे साक्षेप आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था।

भाषा

नोमान

शोभना