लिंगराज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से पहले करानी होगी जांच

लिंगराज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से पहले करानी होगी जांच

लिंगराज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से पहले करानी होगी जांच
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 18, 2021 8:15 pm IST

भुवनेश्वर, (भाषा) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर को कई सेवादारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया।

Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

भुवनेश्वर नगर निगम ने हालांकि कहा कि वह सुनिश्चित करेगा कि यह शिव मंदिर नियमित अनुष्ठानों के लिए खुला रहे और केवल सेवादारों को ही इस दौरान प्रवेश की अनुमति होगी।

निकाय ने कहा कि भगवान अशोकष्टमी रथयात्रा मंदिर प्रशासन द्वारा कोविड-19 नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी।

इस बीच, रविवार को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को रोगाणु मुक्त किया गया।

Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन

मंदिर प्रशासन ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए नयी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) सोमवार से लागू हो जाएगी।

Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन

नयी एसओपी के मुताबिक पुरी के बाहर से आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमणमुक्त होने या टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र देना होगा। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट चार दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

Read More News:  राजधानी में मौत का अस्पताल ! पल भर में हो गया अमंगल…5 मौत .. जिम्मेदार कौन?


लेखक के बारे में