दिल्ली में शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट

दिल्ली में शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट

दिल्ली में शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट
Modified Date: June 28, 2023 / 01:01 am IST
Published Date: June 28, 2023 1:01 am IST

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) दिल्ली में 2022 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के मुकाबले शराब के खुदरा कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहोलिक बेवेरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) द्वारा तैयार की गयी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है।

दिल्ली में 2022 की पहली तिमाही में आबकारी नीति लागू थी, जिसे अब रद्द किया जा चुका है।

सीआईएबीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि आबकारी नीति में बदलावों से जुड़ी सभी बाधाओं और कई ब्रांड उपलब्ध नहीं होने के बावजूद दिल्ली ने 36 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर बनाए रखी।

सीआईएबीसी के आंकड़ों के अनुसार, शराब की बिक्री में 2022 की पहली तिमाही में 263 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गयी थी।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च 2023 में 14 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में