उत्तर प्रदेश के नोएडा में शराब बरामद

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शराब बरामद

उत्तर प्रदेश के नोएडा में शराब बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 13, 2022 9:55 pm IST

नोएडा, 13 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक सूचना के आधार पर एक ट्रक को अपने कब्जे में लेकर उसमें से करीब दस लाख रुपये मूल्य का शराब बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के पास से एक ट्रक को अपने कब्जे में लिया और उसमें से 54 पेटी एवं 192 बोतल हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की ।

उन्होंने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाखों रुपए है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में