प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे
चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का ये दूसरा परिसर पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है। इससे विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी जिनका कोई अपना कैंसर से मुकाबला कर रहा हो |
साल की शुरुआत देश ने 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन से की थी। वहीं आज साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में ही भारत 150 करोड़ वैक्सीन डोज़ का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर रहा है.
सरकार द्वारा अब तक पश्चिम बंगाल को भी कोरोना वैक्सीन की करीब-करीब 11 करोड़ डोज़ मुफ्त मुहैया कराई जा चुकी है। बंगाल को डेढ़ हज़ार से अधिक वेंटिलेटर, 9 हज़ार से अधिक नए ऑक्सीजन सिलेंडर भी दिए गए हैं। 49 PSA नए ऑक्सीजन प्लांट्स ने भी काम करना शुरू कर दिया है |
बीते सालों में कैंसर के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की कीमत में काफी कमी की गई है। पश्चिम बंगाल सहित देशभर में जो 8,000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित किये गए हैं, उनमें बहुत सस्ते दाम पर दवाइयां और सर्जिकल सामान दिए जा रहे हैं.
आयुष्मान भारत योजना आज सस्ती और समावेशी स्वास्थ्य देखभाल के मामले में एक ग्लोबल बेंचमार्क बन रही है। PM-JAY के तहत देशभर में 2 करोड़ 60 लाख से अधिक मरीज़ अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं। आयुष्मान भारत का लाभ 17 लाख से अधिक कैंसर के मरीज़ों को भी हुआ है.