झारखंड में ‘लोको पायलट’ और सहायक की ट्रेन से कुचलकर मौत

Ads

झारखंड में ‘लोको पायलट’ और सहायक की ट्रेन से कुचलकर मौत

  •  
  • Publish Date - November 19, 2022 / 07:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

जमशेदपुर, 19 नवंबर (भाषा) झारखंड के राजखरसावां यार्ड में हावड़ा-मुंबई मेल से कुचले जाने से एक ‘लोको पायलट’ और उसके सहायक की मौत हो गयी । रेलवे के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को देर रात 12:18 बजे हुयी। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त 53 वर्षीय लोको पायलट डी के साहना और सहायक लोको पायलट मोहम्मद अफसर आलम (36) एक मालगाड़ी का इंजन बदल रहे थे ।

उन्होंने बताया कि वे चक्रधरपुर में पदस्थापित थे, जो दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में आता है। उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन बगल की लाइन से जा रही थी ।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये रेलवे अस्पताल में भेजा गया है।

भाषा रंजन रंजन दिलीप

दिलीप