Raipur South Assembly By Election Voting Percentage
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 7 Voting Percent: नई दिल्ली। देश में आज सातवें और अंतिम चरण पर वोटिंग जारी है। बता दें कि आज सातवें चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें उत्तर प्रदेश (13 सीटें), बिहार (8 सीटें), पंजाब (13 सीटें), झारखंड (3 सीटें), चंडीगढ़ (1 सीट), पश्चिम बंगाल (9 सीटें), ओडिशा (6 सीटें), और हिमाचल प्रदेश (4 सीटें) में आज सुबह से मतदान जारी है। लोगों में अंतिम चरण को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। तपती गर्मी के बीच भी लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं। बात करें वोटिंग प्रतिशत की तो दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान
#LokSabhaElections2024 के सातवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान हुआ।
बिहार 35.65%
चंडीगढ़ 40.14%
हिमाचल प्रदेश 48.63%
झारखंड 46.80%
ओडिशा 37.64%
पंजाब 37.80%
उत्तर प्रदेश 39.31%
पश्चिम बंगाल 45.07% pic.twitter.com/M9aKETYAdK— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2024
कई दिग्गज मैदान में
इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो रही है। बता दें कि देश में 19 अप्रैल से मतदान शुरू हुआ था। वहीं, अब इंतजार है तो 4 जून का। इस दिन ही वोटों की गिनती होनी है।