लोकसभा ने विभिन्न मंत्रालयों की बकाया अनुदान मांगों को स्वीकृति दी

Ads

लोकसभा ने विभिन्न मंत्रालयों की बकाया अनुदान मांगों को स्वीकृति दी

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 06:18 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 06:18 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) लोकसभा ने शुक्रवार को अगले वित्त वर्ष के बजट में विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के लिए बकाया अनुदान मांगों एवं उनसे संबंधित विनियोग विधेयक को ‘गिलोटिन’ के माध्यम से बिना चर्चा के मंजूरी प्रदान कर दी।

विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान की बकाया मांगों को एक साथ बिना चर्चा के पारित कराने की प्रक्रिया ‘गिलोटिन’ कहलाती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आगामी वित्त वर्ष में भारत की संचित निधि से नियत राशि के संदाय और विनियोग को प्राधिकृत करने के लिए विनियोग (संख्याक 2) विधेयक, 2026 सदन में रखा। सदन ने विनियोग विधेयक को भी ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्री और अन्य विपक्षी दलों के नेता उपस्थित थे।

इस प्रक्रिया के साथ बजट पर सामान्य चर्चा और विभिन्न मंत्रालयों से संबंधित अनुदान मागों तथा तत्संबंधी विनियोग विधेयक को सदन की मंजूरी का चरण सम्पन्न हो गया है।

गौरतलब है कि इसके बाद वित्त विधेयक पारित होने के साथ बजट की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

भाषा हक

हक वैभव

वैभव