मप्र : देवास में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

मप्र : देवास में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

मप्र : देवास में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
Modified Date: May 24, 2023 / 03:40 pm IST
Published Date: May 24, 2023 1:21 pm IST

देवास, 24 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के देवास में बुधवार को तड़के एक ट्रक की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा में सवार एक महिला, उसके दो नाबालिग बच्चों और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि हादसा तड़के करीब चार बजे इंदौर-भोपाल बाईपास रोड पर जेल चौराहे के पास उस समय हुआ जब एक परिवार ऑटो रिक्शा से इंदौर की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहा एक डंपर ट्रक सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया और ऑटो रिक्शा से टकरा गया।

अधिकारी ने कहा कि घटना में ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही एक महिला, उसके दो और तीन साल के दो बच्चे और ट्रक में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि महिला का पति घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

भाषा सं दिमो मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।