मध्यप्रदेश: लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये रिश्वत लेते समय एएसआई को पकड़ा

Ads

मध्यप्रदेश: लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये रिश्वत लेते समय एएसआई को पकड़ा

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 06:42 PM IST

खरगोन, 27 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को सात हजार रुपये रिश्वत लेते समय पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी रविंद्र कुमार गुरु कसारावद थाने में पदस्थ है। कसरावद जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

इंदौर लोकायुक्त इकाई के सचिन पाटेरिया ने बताया कि श्यामलाल उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरु ने एक मामले को निपटाने के लिए 20,000 रुपये की मांग की थी, जिसे बाद में घटाकर 10,000 रुपये कर दिया गया।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को कसारावद बस स्टैंड पर सात हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पहले ही तीन हजार रुपये ले चुका था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।

लोकायुक्त मध्यप्रदेश में एक स्वतंत्र राज्य स्तरीय संस्था है, जो सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, कदाचार और शिकायतों की जांच करती है।

भाषा

सं दिमो रवि कांत जोहेब

जोहेब