मध्य प्रदेश: कार के ट्रक से टकराने पर तीन की मौत, नौ घायल

Ads

मध्य प्रदेश: कार के ट्रक से टकराने पर तीन की मौत, नौ घायल

  •  
  • Publish Date - April 23, 2022 / 02:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

गुना, 23 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक कार के ट्रक से टकराने पर एक बुजुर्ग की मौत हो गयी और दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

धरनावाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण सिंह भदौरिया ने बताया कि घटना गुना में एक टोल नाके के पास शुक्रवार देर रात को हुई।

उन्होंने कहा कि झाबुआ निवासी 12 लोगों को ले जा रही कार ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने के बाद कार तीन बार पलटी।

हादसे में कार सवार 63 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति और 45 तथा 58 साल उम्र की दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

उन्होंने कहा कि हादसे में नौ अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग गुना के पास डुमरी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

भाषा सं दिमो

संतोष

संतोष