महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई गई महाशिवरात्रि

Ads

महाराष्ट्र के घृष्णेश्वर मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई गई महाशिवरात्रि

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 04:56 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 04:56 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 15 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध घृष्णेश्वर मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा-अर्चना की।

घृष्णेश्वर मंदिर भारत में शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस ने मंदिर में सुचारु भीड़ प्रबंधन और दर्शन सुनिश्चित करने के लिए लगभग 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए सोमवार सुबह तक लगभग चार लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है।

छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “घृष्णेश्वर मंदिर के पट पूरी रात श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे। इस साल मंदिर से कम से कम एक किलोमीटर दूर पार्किंग स्थल उपलब्ध कराया गया है।”

उन्होंने बताया कि मंदिर क्षेत्र में कम से कम 32 अधिकारी, 175 होम गार्ड और 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

भाषा तान्या पारुल

पारुल