बेटे आदित्य के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी कोरोना संक्रमित हुईं

Ads

बेटे आदित्य के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी कोरोना संक्रमित हुईं

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 05:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

मुम्बई, 23 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे के बाद उनकी मां एवं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पढ़ें- रविशंकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को लेकर वायरल हो रहा फर्जी पत्र, प्रशासन ने अभी तक नहीं लिया कोई निर्णय

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने 11 मार्च को यहां सरकारी जे जे अस्पताल में कोरोना वायरस निरोधक टीके की पहली खुराक ली थी।

पढ़ें- 7th Pay Commission : होली के पहले इन सरकारी कर्मचार…

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 जांच में वह सोमवार रात को संक्रमित पायी गयीं। उन्हें मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ‘वर्षा’ में पृथक-वास में रखा गया है। ’’

पढ़ें- असम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धुआंधार प्रचार, ड..

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने दो दिन पहले बताया था कि वह जांच में सक्रमित पाये गये। रविवार को राज्य में एक दिन में अब तक के सबसे अधिक कोविड-19 के 30,535 मामले सामने आये थे ।