महाराष्ट्र: नासिक में जूतों की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Ads

महाराष्ट्र: नासिक में जूतों की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - February 2, 2022 / 09:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नासिक, दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले के सिन्नर में जूते-चप्पलों की एक दुकान में बुधवार सुबह आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया। छत्रपति चौक पर स्थित दुकान में सुबह सात बजे आग लगी।

अधिकारी ने कहा कि चेतन सतपुते नामक व्यक्ति दुकान का मालिक है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल को आग बुझाने में तीन घंटे का समय लगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।

भाषा यश पवनेश

पवनेश