अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : कलराज मिश्र

Ads

अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : कलराज मिश्र

  •  
  • Publish Date - March 13, 2022 / 04:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

जयपुर, 13 मार्च (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को लोगों से कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

राज्यपाल ने रविवार सुबह रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से जयपुर मैराथन के ‘ड्रीम रन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत उन्होंने कहा, ‘‘शरीर स्वस्थ रहने पर ही मन स्वस्थ रहता है, इसलिए सभी को व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि दौड़, तेज गति से टहलना या सामान्य रूप से टहलना भी हमारी रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा होना चाहिए।

भाषा कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा