Female Prisoners Pregnant in Jail: पुरुष कर्मचारी जेल में बंद महिला कैदियों को कर रहे प्रेग्नेंट? हाईकोर्ट के संज्ञान में आया मामला, 196 ने दिया बच्चे को जन्म

Female Prisoners Pregnant in Jail: पुरुष कर्मचारी जेल में बंद महिला कैदियों को कर रहे प्रेग्नेंट? हाईकोर्ट के संज्ञान में आया मामला

Female Prisoners Pregnant in Jail: पुरुष कर्मचारी जेल में बंद महिला कैदियों को कर रहे प्रेग्नेंट? हाईकोर्ट के संज्ञान में आया मामला, 196 ने दिया बच्चे को जन्म
Modified Date: February 9, 2024 / 10:37 am IST
Published Date: February 9, 2024 10:37 am IST

कोलकाता: Female Prisoners Pregnant in Jail कलकत्ता हाईकोर्ट में हाल ही में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल कोर्ट को जानकारी दी गई कि जेल में बंद महिला बंदियां लगातार प्रेग्नेंट हो रही है। हैरानी की बात ये है कि म​हिलाओं को इन सबसे बचाने के लिए पुरुष कर्मचारियों की महिला जेल में एंट्री पर रोक लगाने की मांग की की है। ये जानकारी मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की बेंच में प्रस्तुत की गई है।

Read More: OP Choudhary Exclusive Interview on IBC24: इस बजट में किस वर्गों पर होगा सबसे ज्यादा फोकस, मंत्री ओपी चौधरी ने IBC24 के सामने किया खुलासा 

Female Prisoners Pregnant in Jail मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य को जानकारी देते हुए एमिकस क्यूरी ने बताया कि जेल में बंद महिला कैदी लगातार प्रेग्नेंट हो रहीं हैं। उन्होंने बताया कि 196 महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया है, जो प्रदेश के अलग-अलग जेलों में बंद है। हैरानी की बात ये है कि ये महिलाएं जेल में रहने के दौरान प्रेग्नेंट हुईं हैं, जबकि ये महिलाएं जेल से बाहर ही नहीं गईं हैं।

Read More: 7th Pay Commission Salary: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी, सीधे 15000 रुपए तक बढ़ जाएगी सैलरी

उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह हाल ही में पुलिस अधिकारी के साथ एक सुधारगृह पहुंच थे। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पाया कि एक महिला गर्भवती है और कम से कम 15 अन्य महिलाएं बच्चों के साथ रह रही हैं। उनका जन्म जेल में ही हुआ था।’ अदालत की तरफ से इस मामले को गंभीर बताया गया है। एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने जानकारी दी है कि अगर 6 साल की उम्र से कम की महिला को गिरफ्तार किया जाता है, तो बच्चे को मां के साथ रहने की अनुमति दी जाती है।

Read More: CG Ration Card Renewal: राशन कार्ड नवीनीकरण में लापरवाही.. कलेक्टर का 110 दुकान संचालकों को नोटिस, सस्पेंड की चेतावनी

उन्होंने कहा कि ‘6 साल से कम उम्र के बच्चे को जेल में उनकी मां के साथ रहने की अनुमति दी जाती है, लेकिन इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं है कि महिला जेलों में गर्भवती हो रही हैं। इसक संभावनाएं नहीं हैं। अगर यह मेरी जानकारी में आता है, तो मैं निश्चित रूप से इसकी जांच करूंगी।’

Read More: Lok Sabha Election Survey: 400+ के दावे की बीच इतने सीटों पर रुक सकता हैं BJP का चुनावी रथ..INDIA गठबंधन के लिए राहत की खबर

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"