Mallikarjun Kharge News || Image- Sansad TV News
Mallikarjun Kharge News: नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, यह मेरा 13वां चुनाव है। कांग्रेस पार्टी ने मुझे लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। मैं सोनिया गांधी का आभारी हूं। मुझे अपनी पार्टी और अपने लोगों पर बहुत गर्व है। मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई देता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया और मेरी मदद की, खासकर मेरे MLA कार्यकाल के दौरान और संसद में भी। मैं कर्नाटक के लोगों, पार्टी के सदस्यों और मीडिया का भी धन्यवाद करता हूं क्योंकि आप सभी ने मेरा सहयोग किया, जिससे मैं इतने लंबे समय तक जन-प्रतिनिधि के तौर पर काम कर पाया।
This is my 13th election. The Congress party has given me the opportunity to serve the people. I am grateful to Smt. Sonia Gandhi ji. I am very proud of my party and my people.
I also congratulate all the party workers who supported me and helped me, particularly during my MLA… pic.twitter.com/8JHRv7J9Mw
— Mallikarjun Kharge (@kharge) June 12, 2026
Mallikarjun Kharge News: वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराज के मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। (Mallikarjun Kharge News) सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा उम्मीदवारी खारिज होने के मामले में हस्तक्षेप से इनकार करते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। याचिका खरिज करते हुए कोर्ट ने कि हम इसमें दखल नहीं दे सकते हैं। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस चंदूकर की पीठ ने ये फैसला सुनाया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में और आक्रोश बढ़ गया है। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का इस मामले में एक बड़ा बयान सामने आया है। (Mallikarjun Kharge News) विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि, भाजपा ने देश में घोषित रूप से तानाशाही लागू कर दी है। हम चुनाव आयोग के पास गए, वहां न्याय नहीं मिला। लेकिन जब तक मीनाक्षी नटराजन को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
भाजपा ने देश में घोषित रूप से तानाशाही लागू कर दी है। हम चुनाव आयोग के पास गए, वहां न्याय नहीं मिला। लेकिन जब तक सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
: श्री @JVSinghINC जी.
📍दिल्ली. pic.twitter.com/yEAFvSDzCD
— MP Congress (@INCMP) June 12, 2026
Mallikarjun Kharge News: सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि एक बार चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद न्यायिक हस्तक्षेप की सीमाएं तय हैं और इस चरण में कोर्ट दखल नहीं दे सकता। आपको बता दें कि कल मध्यप्रदेश राज्यसभा नामांकन का आखिरी दिन था और (Mallikarjun Kharge News) कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, अभिषेक मनु सिंघवी ने मीनाक्षी नटराजन मामले में रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर जल्द सुनवाई की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कल सुनवाई टाल दिया और आज सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
इन्हे भी पढ़ें:-