Kharge Statement on PM Modi/Image Credit: IBC24.in
Kharge Statement on PM Modi: नई दिल्ली: तमिलनाडु की धरती से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और AIADMK पर बड़ा हमला बोला। खड़गे ने सवाल उठाया कि, अन्नादुरई की विचारधारा को मानने वाली AIADMK, बीजेपी और पीएम मोदी के साथ कैसे खड़ी हो सकती है? इसी दौरान उनके मुंह से पीएम मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ शब्द निकला, जिसने देखते ही देखते राष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया।
बयान पर बवाल बढ़ा तो खड़गे ने फौरन डैमेज कंट्रोल की कमान संभाली। उन्होंने साफ किया कि, (Kharge Statement on PM Modi) उनके कहने का मतलब पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ बताना नहीं था, बल्कि यह कहना था कि, वो विपक्षी पार्टियों को ‘आतंकित’ कर रहे हैं।
लेकिन बीजेपी इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है। केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि, (Kharge Statement on PM Modi) कांग्रेस अपनी हार देख बौखला गई है। गोयल ने दावा किया कि, तमिलनाडु में इस बार एनडीए ‘क्लीन स्वीप’ करने जा रही है।
Kharge Statement on PM Modi: अब सवाल यह है कि क्या चुनाव के मुहाने पर खड़गे की यह ‘जुबान की फिसलन’ कांग्रेस के लिए भारी पड़ेगी? या फिर ‘संस्थाओं के दुरुपयोग’ का जो मुद्दा खड़गे उठा रहे हैं, (Kharge Statement on PM Modi) उसे दक्षिण की जनता गंभीरता से लेगी? फिलहाल, तमिलनाडु का चुनावी तापमान इस जुबानी जंग से और चढ़ गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-