ममता ने केंद्र पर पश्चिम बंगाल को धन नहीं देने का आरोप लगाया

Ads

ममता ने केंद्र पर पश्चिम बंगाल को धन नहीं देने का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - April 26, 2024 / 03:04 PM IST,
    Updated On - April 26, 2024 / 03:04 PM IST

पिंगला, 26 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्र सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए राज्य को धन नहीं दे रहा है लेकिन उनकी सरकार पैसे की व्यवस्था करेगी।

ममता घाटल में पार्टी उम्मीदवार देव के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धार्मिक ध्रुवीकरण का प्रयास कर रही है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना सााधते हुए सवाल किया, ‘लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये दिए जाने के वादे का क्या हुआ?’

भाषा अविनाश नरेश

नरेश